चैतन्य भारत न्यूज
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को नागिन डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस शख्स ने इतना खतरनाक नागिन डांस किया है जिसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Now a naagin dance performance that defies the laws of physics pic.twitter.com/ISIyll7WUb
— Ankur Bhardwaj (@Bhayankur) May 11, 2019
आपने आज तक बैले, टैंगो और साल्सा जैसे और भी कई डांस फॉर्म देखे होंगे लेकिन जब आप इस शख्स का नागिन डांस देखेंगे तो बाकि सभी डांस भूल जाएंगे। इस शख्स के डांस के सामने दूसरे सभी डांस फेल हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स घोड़ी पर बैठकर नागिन डांस कर रहा है। दूल्हे के आगे बैठकर वह इतनी एनर्जी में नागिन डांस कर रहा है कि उसे देखकर बारात में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उस शख्स के दोनों पैर पकड़े हुए हैं और वो घोड़ी पर बैठकर डांस कर रहा है।
इतना ही नहीं लोगों ने दूल्हे के मुंह में जो नोट दबाया उसे भी उस शख्स ने निकालकर फिर से डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो वायरल हो गया। कुछ लोग इस शख्स के डांस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उसका मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद पशु क्रूरता का हवाला देते हुए शख्स पर गुस्सा भी किया।