चैतन्य भारत न्यूज
सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों-रात किसी को भी मशहूर कर देता है। इन दिनों एक वायरल वीडियो के चलते सुरीली दादी की खूब चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं मंदसौर की रहने वाली 60 वर्षीय सुंगधदेवी गंधर्व के बारे में जो आमतौर पर घर में रोजाना गीत गुनगुनाती रहती थीं। पोते को दादी को गाना इतना पसंद आया कि उसने उनका वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद तो ये दादी स्टार बन गई।
ना सिर्फ आम जनता बल्कि सुंगधदेवी की सुरीली आवाज के तो कई दिग्गज सिंगर्स भी फैन हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुगंधदेवी एक सामान्य गृहिणी हैं। उनके पति स्व. भगवतीलाल गंधर्व मशहूर तबला वादक रह चुके हैं। गंधर्व परिवार काफी समय पहले से शास्त्रीय संगीत से जुड़ा हुआ है इसलिए उनके परिवार में शुरुआत से ही गायकी का माहौल था। लेकिन सुंगधदेवी अपनी गायकी के शौक को आगे न बढ़ाकर सामान्यत: घर पर ही गुनगुनाया करती थीं।
सुगंधदेवी के पोते त्रिलोक और उमेश ने पांच अप्रैल को उनके गायन का एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। सुगंधदेवी की मधुर आवाज सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम को तो उनकी आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपने पीए के माध्यम से उमेश गंधर्व से संपर्क कर सुगंधदेवी से मिलने की इच्छा भी जताई। साथ ही पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने 19 अप्रैल को सुगंधदेवी को मिलने बुलाया है।
What amazing raw talent!!!
Can anyone locate her! Where is she from? And her contact ?#UndiscoveredWithShankar pic.twitter.com/vlVZJtuU8Y— Shankar Mahadevan (@Shankar_Live) April 14, 2019
इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने सुगंधदेवी की तस्वीर पर कमेंट कर कहा कि, ‘बिना स्टूडियो और बिना किसी इंस्ट्रूमेंट की सहायता से इस तरह की मधुर आवाज पहले कभी नहीं सुनी।’ मशहूर गायक व गीतकार शंकर महादेवन को भी सुगंधदेवी का गाना बहुत पसंद आया और उन्होंने सुगंधदेवी के वीडियो को अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर भी किया। इसके साथ ही शंकर ने सुगंधदेवी के बारे में जानने की जिज्ञासा जाहिर की।