चैतन्य भारत न्यूज
नागौर. राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो मिनी बसें अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना शनिवार सुबह तीन बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के कुचामन सिटी मेगा हाईवे पर कालाभाटा के पास बस के सामने सांड आ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस टक्कर में दोनों ही मिनी बसों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन सभी को प्रशासन ने जयपुर स्थानांतरित कर दिया है। बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Rajasthan: 11 people died after the two mini buses they were travelling in lost balance and met with an accident in Kuchaman City of Nagaur, at around 3 am, today. Injured have been admitted to hospital. pic.twitter.com/Avapl5U7y6
— ANI (@ANI) November 23, 2019
अधिकारियों के मुताबिक, रात के समय सड़क खाली होने के कारण बस तेज गति में थी। इसी दौरान बीच सड़क पर सांड आ गया जिससे ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि 12 मृतकों में से 10 की पहचान भगवान, सुमित्रा, पल्लीराम, मयूरी, रामप्रसाद, गोविंद, शिवप्रसाद, सिद्दी, सालू बाई और सुप्रिया के रूप में हुई है। ये सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं और महाराष्ट्र से हरियाणा जा रहे थे।