चैतन्य भारत न्यूज
महज 21 साल की उम्र में कोई शख्स 20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक हो, यह सुनकर आप थोड़ा हैरान हो सकते हैं। लेकिन यह हकीकत है। हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे हैं जो खुद को भगवान राम का वंशज बताता है और वह 20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है। आइए जानते हैं इस शख्स के बारे में।
दरअसल इस शख्स का नाम है पद्मनाभ सिंह और ये जयपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। वह एक मॉडल, पोलो खिलाड़ी और ट्रैवलर भी हैं। पद्मनाभ घूमने के भी बहुत शौकीन हैं। सबसे ज्यादा खर्च वो घूमने पर ही करते हैं। उनके बचपन का नाम पाचो है।
पद्मनाभ सिंह ने रोम में पढ़ाई पूरी की है। दादा सवाई मान सिंह जी बहादुर की मौत के बाद वह 4 साल की उम्र में ही राजा बन गए थे। इसके बाद पाचो ने जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह टाइटल अपनाया।
कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। इस राजघराने से ताल्लुक रखने वाली पद्मिनी देवी ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था। इसके अलावा इस राजघराने ने अपने आधिकारिक साइट पर भी इस बात का खुलासा किया है।
खबरों के मुताबिक, राम निवास महल में उनका निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है। इसी महल में उनके दादा रहा करते थे। इस अपार्टमेंट में एक बेडरूम, साइट बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बरामदा और पूल है।
पद्मनाभ सिंह कई मशहूर फैशन ब्रैन्ड्स Dolce & Gabanna के लिए भी रैंपवॉक कर चुके हैं। साल 2011 में इस राजघराने की कुल संपत्ति 621.8 मिलियन यानी 44 अरब रुपए से भी ज्यादा थी, जो अब बढ़कर 48 अरब से भी ज्यादा हो गई है।