चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। उन्होंने 66 की उम्र में बुधवार को अंतिम सास ली। सुरेश अंगड़ी का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। वह कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
Shri Suresh Angadi was an exceptional Karyakarta, who worked hard to make the Party strong in Karnataka. He was a dedicated MP and effective Minister, admired across the spectrum. His demise is saddening. My thoughts are with his family and friends in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/2QDHQe0Pmj
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020
सुरेश अंगड़ी कर्नाटक (Karnataka) की बेलगाम (Belgaum) सीट से सांसद थे और उन्हें साल 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘सुरेश अंगड़ी बेहतरीन कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने का काम किया। वह समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे जिनकी हर कोई प्रशंसा करता था। उनका जाना दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ओम शांति।’
Deeply anguished at the unfortunate demise of Suresh Angadi ji.
He was like my brother. Words fall short to describe his commitment & dedication towards the people.
My thoughts and prayers are with his family and friends in this hour of need. Om Shanti pic.twitter.com/Y7SB2PMktU
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 23, 2020
वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि, ‘सुरेश अंगड़ी जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख हुआ। वह मेरे भाई की तरह थे। काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’
बता दें सुरेश अंगड़ी कर्नाटक की बेलगाम सीट से चार बार सांसद थे और उन्हें साल 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया था।