चैतन्य भारत न्यूज
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को प्रदान किए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय ने बताया कि, 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए और 631 को पुलिस पदक दिया जाएगा। इस लिस्ट में यूपी में 23 पुलिस कर्मियों को गैलेंट्री, 6 को राष्ट्रपति पदक और 73 को पुलिस मेडल दिया जाएगा वहीं जम्मू – कश्मीर में 81 को गैलेंट्री, 1 को राष्ट्रपति पदक और 12 को पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र से 14 को गैलेंट्री,5 को राष्ट्रपति पदक और 39 को पुलिस पदक दिए गए हैं।
Ministry of Home Affairs announces list of medal awardees to the police personnel on #IndependenceDay 2020. Total 215 personnel get Police Medal for Gallantry (PMG), 80 awarded with President’s police medal for distinguished service (PPM) & 631 for medal for meritorious service. pic.twitter.com/Fd4ay3tde5
— ANI (@ANI) August 14, 2020
गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।
इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं। अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं।
वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है। इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं।