चैतन्य भारत न्यूज
मॉब लिंचिंग (उन्मादी भीड़ हिंसा) मामले पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अदूर गोपालकृष्णन समेत करीब 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। पत्र लिखने वालों में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हैं। उन्होंने लिखा कि धर्म के नाम पर कुछ न कुछ हो रहा है। देश का माहौल बिगड़ रहा है। इसे सुधारने का जल्द प्रयास नहीं किया गया तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं।
पत्र में लिखा गया कि, “‘जय श्री राम’ आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। 1 जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं।”
हस्तियों ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए लिखा कि, ‘देश में मॉब लिंचिंग की 840 घटनाएं हुईं हैं जिनमें दलित व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शिकार हुए, क्या इसके खिलाफ कार्रवाई की गई?’
बता दें देश में लगातार बढ़ रही लिंचिंग की घटनाओं से लोगों के बीच गुस्सा और आक्रोश है। पीएम मोदी को लिखने वाले इस पत्र में रेवती, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, परमब्रता, रिद्धि सेन, श्याम बेनेगल, बिनायक सेन, सोमित्र चटर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।