चैतन्य भारत न्यूज
बारिश के मौसम में सभी लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। चारों ओर हरियाली छाई रहती है और ऐसे में घूमने का मन होना तो लाजमी सी बात है। लेकिन कई जगह ऐसी भी होती हैं जहां बारिश के मौसम में जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जाने से बचें।
मुंबई
आपने मुंबई की बारिश के बारे में कई किस्से सुने होंगे। मुंबई में हर साल भारी बारिश होती है, जिसकी वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप बारिश के मौसम में मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे थोड़ा आगे शिफ्ट करें और किसी और जगह घूमने जाने की योजना बनाएं।
उत्तराखंड
इस जगह बारिश में जाना ठीक नहीं है। बादल फटने और भूस्खलन के लिए यह देश का सबसे प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम में यहां जाना आपके लिए ठीक नहीं है।
सिक्किम
सिक्किम घूमने के लिए तो बहुत ही खूबसूरत जगह है लेकिन बारिश में यहां घूमने जाना खतरों से खाली नहीं है। दरअसल यहां अधिक वर्षा की वजह से सड़कें घूमने लायक नहीं रहती। बारिश के दिनों में यहां का हाल बहुत बुरा हो जाता है।
चेन्नई
बारिश के मौसम में यहां बाढ़ जैसे हालत हो जाती हैं। चेन्नई की सड़कों पर इतना पानी रहता है कि, एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप चेन्नई जाने की योजना मानसून के बाद बनाए।
ये भी पढ़े
बारिश में इन 5 जगहों पर जरूर जाएं घूमने, होगा जन्नत का अहसास
रेलवे दे रहा है सबसे कम बजट में केरल की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने का मौका