चैतन्य भारत न्यूज
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं में 61.32 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। लड़कियां एक बार फिर लड़कों से आगे निकल गई हैं। 63.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुई है जबकि 59.15 प्रतिशत लड़कों को कामयाबी मिली है।
10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान तामरकर ने टॉप किया है। दोनों के ही 99.08 प्रतिशत बने हैं। गगन सागर जिले के गौरझामर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र हैं। वहीं दूसरे स्थान पर दीपेन्द्र कुमार अहिरवार का नाम है जिन्होंने 500 में से 497 मार्क्स हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर छह छात्रों का नाम है। इन सभी के 496 मार्क्स हैं।
बता दें मध्य प्रदेश में इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चली थी। 10वीं की परीक्षा में लगभग 11.48 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा के लिए सात हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। साल 2018 के रिजल्ट की बात करें तो कक्षा 10वीं में 66 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली थी। जिसमें टॉप-3 में 10 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट-
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए बोर्ड रिजल्ट्स के सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर आप मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2019 पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप कक्षा 10वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर टाइप करके सबमिट करें।
- फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
- आप चाहे तो भविष्य के लिए रिजल्ट का डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट-
– MPBSE10<space>ROLLNUMBER लिखें और 56263 पर भेज दें।
इन वेबसाइट्स पर देखें अपना रिजल्ट-
– mpbse.nic.in
– mpbse.mponline.gov.in
– mpbse.nic.in
– mpresults.nic.in