चैतन्य भारत न्यूज
भारत में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है। बस जरूरत है प्लान बनाने की। एक बार घूमने का मन बना लें, तो आपके सामने इतने जगहों के नाम आ जाएंगे कि आप यह डिसाइड ही नहीं कर पाएंगे कि घूमने के लिए कहां जाएं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल
केरल सिर्फ खूबसूरत बीच के लिए ही नहीं, बल्कि मुन्नार के लिए भी जाना जाता है। मुन्नार बहुत ही खूबसूरत जगह है। केरल के मुन्नार में देखने लायक है टी गार्डन। यह जगह समुद्री तट से लगभग 7000 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां चारों तरफ फैली हरियाली और प्राकृतिक के खूबसूरत नजारें लोगों के मन को मोह लेते हैं।
युमथांग वैली, सिक्किम
इस जगह को ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ भी कहा जाता है। युमथांग वैली समुद्र तल से करीब 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर मनमोहक झीलें हैं, जो पर्यटकों को कश्मीर का अहसास कराती हैं।
मसूरी
मसूरी एक बहुत ही खूबसूरत नगर है। मसूरी को पर्वतों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घूमने-फिरने के लिए यह उत्तराखंड की प्रमुख जगहों में से एक है। पर्यटकों को यह जगह बेहद ही मनोहारी लगती है।
कसोल
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में से एक कसोल काफी प्रसिद्ध है। कसोल में मौजूद पार्वती नदी इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है।