चैतन्य भारत न्यूज
वॉशिंगटन. जिस सूरज को हम रोजाना देखते है क्या आपको याद है वह 10 साल पहले कैसा दिखता था? अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA भी इसी सवाल का जवाब खोजने में जुटी हुई है। नासा की सोलर डायनमिक ऑब्जर्वेटरी यानी SDO ने पूरे 10 साल से सूरज पर नजर रखी और इसका एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में सूरज की हर गतिविधि रिकॉर्ड की गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
10 सालों तक सूरज पर नजर रखी
अंतरिक्ष में पृथ्वी का चक्कर काटते हुए इस स्पेसक्राफ्ट ने सूरज की 42 करोड़ से भी ज्यादा हाई रेजॉलूशन तस्वीरें ली हैं। नासा ने बताया कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 सालों तक सूर्य पर नजर रखी। साथ ही उसने सूर्य की 42.5 करोड़ हाइ-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों को लिया। इसके अलावा दो करोड़ गीगाबाइट (जीबी) डाटा भी जमा किया।
This #SunDay, take in a decade of the Sun, as seen by our Solar Dynamics Observatory satellite. You’ll see the Sun change as its activity rises and falls over the years, part of its regular cycle. Watch the hour-long time lapse in 4K on YouTube: https://t.co/teJT2PkXQQ pic.twitter.com/ulh0hUeTkO
— NASA Sun & Space (@NASASun) June 28, 2020
ऐसे ली गईं तस्वीरें
इसका Atmospheric Imaging Assembly Intsrument AIS हर 12 सेकंड में लाइट की 10 अलग-अलग वेवलेंथ पर इमेज लेता है। NASA ने जो टाइमलैप्स शेयर किया है उसमें 17.1 नैनोमीटर की अल्ट्रावॉइलट वेवलेंथ पर ली गई तस्वीरें शामिल हैं। इसमें हमें जो दिखाई दे रही है वह सूरज के वायुमंडल की सबसे बाहरी लेयर corona है। वीडियो में सूरज की 11 साल की सोलर साइकल के उतार-चढ़ाव नजर आते हैं। इसमें होने वाले विस्फोट तो कभी इसके सामने से गुजरते ग्रह दिखाई देते हैं। SDO और सूरज के बीच में पृथ्वी या चांद के आने से लगा ग्रहण भी दिखाई देता है।
18 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
नासा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नासा ने सूर्य के 10 साल को 61 मिनट के वीडियो के जरिए दिखाया है। इस दौरान इसमें हर घंटे एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में एक सेकंड में एक दिन दिखाया गया है।’ इस वीडियो को ‘ए डिकेड ऑफ सन’ नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।