चैतन्य भारत न्यूज।
नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली में नदियों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें राजगढ़ को पहला और इंदौर शहर को तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है।
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और इंदौर जिला पंचायत सीईओ नेहा मीणा को यह पुरस्कार प्रदान किया।
जल संरक्षण के लिए जागरूकता लाना उद्देश्य
इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर लाना और देशभर में जल के प्रति चेतना जगाना है। यह पुरस्कार कुल 14 वर्गों में दिए जाएंगे।