चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार में अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। इसकी जानकारी सिद्धू ने रविवार को ट्वीटर के माध्यम से दी है। सिद्धू ने बताया कि, उन्होंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था लेकिन इसका खुलासा आज किया है।
My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019. pic.twitter.com/WS3yYwmnPl
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 14, 2019
सिद्धू ने रविवार को एक ट्वीट कर कहा कि वे अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू के इस्तीफे की वजह उनके और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच काफी समय से चले आ रहे मतभेद हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब में कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें नहीं मिली थी जिसके बाद सीएम अमरिंदर ने हार का ठीकरा सिद्धू पर फोड़ा था और साथ ही पार्टी से उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी। इतना ही नहीं बल्कि चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में सिद्धू समेत और भी कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए थे।
Congress leader Navjot Singh Sidhu tweets copy of his resignation letter, states, “My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019.” pic.twitter.com/ZImtxPrsXj
— ANI (@ANI) July 14, 2019
बता दें पहले सिद्धू के पास स्थानीय स्वशासन विभाग था, लेकिन फिर इसे बदलकर उनके जिम्मे ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग आ गया था। हालांकि, सिद्धू ने मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण नहीं किया था और न ही वह किसी भी मीटिंग में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही सिद्धू की नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही थी। इन्हीं अटकलों पर विराम लगाते हुए सिद्धू ने रविवार को खुद ही अपने इस्तीफे की पेशकश सार्वजनिक रूप से कर दी।
ये भी पढ़े…
कांग्रेस की करारी हार पर सिद्धू ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, लोग कर रहे हैं ट्रोल
पंजाब सीएम ने कहा- सिद्धू मुझे हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं
सिद्धू ने पीएम मोदी को कहा फेंकू नंबर-1, नई-नवेली दुल्हन से की तुलना