चैतन्य भारत न्यूज
नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत होने वाली है। इस नए महीने में दिवाली, छठ, गुरु नानक जयंती जैसे कई अहम पर्व हैं। त्योहारों के बीच नवंबर का महीना छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है। ऐसे में ये भी जरूरी है कि अभी से ही लोगों को अपने बैंक से जुड़ी जानकारी मिल जाए ताकि कोई जरूरी काम न रुके। आइए जान लेते हैं कि नवंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
- 1 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
- 8 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
- 14 नवंबर- दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/काली पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, चैन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
- 15 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
- 16 नवंबर- दिवाली/लक्ष्मी पूजा/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती, विक्रम संवत् न्यू ईयर डे (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गैंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर)
- 20 नवंबर- छठ पूजा (पटना, रांची)
- 21 नवंबर- छठ पूजा (पटना)
- 22 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
- 28 नवंबर- चौथा शनिवार (सभी जगह)
- 29 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
- 30 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा (आइजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा।