चैतन्य भारत न्यूज
एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां आज कोलकाता में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं। रथ यात्रा में नुसरत को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। नुसरत यहां अपने पति निखिल जैन संग पहुंचीं। इस दौरान वह पारंपरिक लिबास नजर आईं।
#WATCH Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and TMC MP Nusrat Jahan flag off #JagannathRathYatra pic.twitter.com/Qf0hgyVeXu
— ANI (@ANI) July 4, 2019
रथ यात्रा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं थीं। नुसरत और ममता ने साथ मिलकर भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। नुसरत ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। इस दौरान उन्होंने सिर पर पल्लू भी लिया हुआ था। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में मेहंदी और लाल चूड़ा पहने नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नुसरत ने पति निखिल और ममता के साथ भगवान जगन्नाथ की आरती भी की।
रथ यात्रा के बाद नुसरत ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी आलोचनाओं का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं हर धर्म का सम्मान करती हूं। मैं पैदाइशी मुसलमान हूं। इस्लाम में भी विश्वास रखती हूं। मुझे लेकर बेवजह विवाद फैलाया गया।’
गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले लाल चूड़ा पहने और माथे पर सिंदूर लगाकर नुसरत संसद में शपथ लेने पहुंची थीं। यह देख उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया गया था, मगर उन्होंने इस बात का भी उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था। बता दें नुसरत बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं।