चैतन्य भारत न्यूज
आज से अक्टूबर माह की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ हिंदू धर्म के पर्व व त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अक्टूबर के पूरे माह लोग उत्सव व पर्वों का आनंद लेंगे। इस महीने को त्योहारों और पूजा-पाठ का महीना कहा जाता है। आइए जानते हैं अक्टूबर माह में कौन-कौन से प्रमुख तीज-त्योहार आने वाले हैं-
अक्टूबर माह में आने वाले मुख्य त्योहार
1 अक्टूबर- सिंदूर तृतीया
2 अक्टूबर- विनायक गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, ललिता पंचमी
5 अक्टूबर- सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली आरंभ
6 अक्टूबर- दुर्गा महाष्टमी, महानवमी व्रत
7 अक्टूबर- सरस्वती विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती
8 अक्टूबर- दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी
9 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी व्रत
10 अक्टूबर- पद्मनाभ द्वादशी व्रत
11 अक्टूबर- प्रदोष व्रत
13 अक्टूबर- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
14 अक्टूबर- कार्तिक माह आरम्भ
17 अक्टूबर- करवा चौथ व्रत, तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
21 अक्टूबर- अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, कालाष्टमी
24 अक्टूबर- रमा एकादशी व्रत
25 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, यम दीपम
26 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, हनुमान जन्म लग्न पूजा
27 अक्टूबर- दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका, चोपड़ा पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
28 अक्टूबर- कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर- भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
31 अक्टूबर- सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत आरंभ, नहाय खाय, नाग चतुर्थी