चैतन्य भारत न्यूज
भारत को आज बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने दोपहर 1.15 बजे के बीच चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से विक्रम लैंडर को अलग कर दिया है। अब अगले 20 घंटे तक विक्रम लैंडर अपने पिता यानी ऑर्बिटर के पीछे-पीछे 2 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से चक्कर लगाएगा। फिर वो विपरीत दिशा में चांद के चक्कर लगाना शुरू कर देगा। अंत में 7 सितंबर को यह चांद पर उतरकर इतिहास रचेगा।
#ISRO
Vikram Lander Successfully separates from #Chandrayaan2 Orbiter today (September 02, 2019) at 1315 hrs IST.For details please visit https://t.co/mSgp79R8YP pic.twitter.com/jP7kIwuZxH
— ISRO (@isro) September 2, 2019
चंद्रयान-1 ने चांद पर खोजा था पानी, जानिए चंद्रयान-2 क्या-क्या पता लगाएगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को तीन हिस्सों से मिलाकर बनाया है। इनमें पहला- ऑर्बिटर, दूसरा- विक्रम लैंडर और तीसरा- प्रज्ञान रोवर है। विक्रम लैंडर के अंदर ही प्रज्ञान रोवर है, जो सॉफ्ट लैंडिंग के बाद बाहर निकलेगा। चंद्रयान-2 का कुल वजन 3.8 टन (3,850 किलोग्राम) है। बता दें लैंडर वो है जिसके जरिए चंद्रयान पहुंचेगा और और रोवर का मतलब उस वाहन से है जो चांद पर पहुंचने के बाद वहां की चीजों को समझेगा और उसकी जानकारी धरती तक पहुंचाएगा। चंद्रयान-2 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पानी के प्रसार और मात्रा के बारे में जानकारी जुटाना है। इसके अलावा यह चंद्रमा के मौसम, खनिजों और उसकी सतह पर फैले रासायनिक तत्वों का भी अध्ययन करेगा। चंद्रयान-2 चांद पर मिट्टी का विश्लेषण करेगा, उसमें मौजूद मिनरल्स के बारे में जानकारी निकालेगा और वहां पर हिलियम-3 गैस की संभावना तलाशेगा जिससे कि भविष्य में ऊर्जा का बड़ा स्रोत हो सकता है।
चंद्रयान-2 ने पहली बार भेजी तस्वीरें, दिखा अंतरिक्ष से धरती का बेहद खूबसूरत नजारा
इस मिशन पर दुनियाभर की निगाहें इसलिए भी टिकी हुईं हैं क्योंकि भारत का यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के उस हिस्से पर उतरेगा जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। 54 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद जब 7 सितंबर को लैंडर से निकलकर प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर चलेगा तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
ये भी पढ़े…
चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-2
पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर चांद के सफर की ओर बढ़ा चंद्रयान-2
चांद को छूने के लिए भारत ने बढ़ाएं अपने कदम, सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ चंद्रयान-2, देखें वीडियो