चैतन्य भारत न्यूज
बरसात के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। इस दौरान मौसम बहुत ही सुहावना होता है और ऐसे में दोस्तों के संग मस्ती का रंग कुछ और ही होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मध्यप्रदेश की एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि इस जगह से लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है।
हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी की जो खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पर्यटकों के देखने के लिए खूबसूरत झरने, कलकल बहती नदियां, खूबसूरत घाटियां हैं। चारों तरफ से सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरी यह पहाड़ी किसी मनोरम स्थल से कम नहीं है। इसके अलावा आप ये जगहें भी देख सकते हैं।
धूपगढ़
ये जगह सतपुड़ा रेंज का सबसे ऊंचा प्वाइंट है। धूपगढ़ को सनराइज और सनसेट प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसके शिखर पर एक शिव मंदिर स्थित है जिसे देखने के लिए लाखों भक्त आते हैं।
पांडव की गुफाएं
यहां पर प्राचीन काल की पांच गुफाएं बनी हैं। कहा जाता है कि महाभारत काल में यहां पर पांडवों ने विश्राम किया था। अब इन गुफाओं को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। यह गुफा लगभग 30 किमी लंबी है। इस गुफा के अंदर आपको बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग्स देखने को मिलेगी।
जलप्रपात
इस जगह कई झरने मौजूद हैं। इनमें से प्रमुख 2800 फीट से अधिक ऊंचा सिल्वर फॉल या रजत प्रपात है। इसके अलावा बी-फॉल एक मशहूर पर्यटन स्थल है साथ ही लिटिल फॉल, डचेस फॉल भी हैं।