चैतन्य भारत न्यूज
अल्माटी. कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह घटना अल्माटी की है, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। घटना के समय विमान में कुल 100 लोग सवार थे।
Kazakhstan plane crash: Bek Air plane goes down near Almaty airport; multiple fatalities reported
— Breaking911 (@Breaking911) December 27, 2019
काफी नीचे उड़ रहा था विमान
जानकारी के मुताबिक, विमान बेक एयर कंपनी का था, जो कजाकिस्तान के अलमाटी शहर से राजधानी नुर सुल्तान जा रहा था। इसमें 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान पास में ही एक दो मंजिला इमारत से टकरा गया। घटना के वक्त विमान काफी नीचे उड़ रहा था जिस कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर तुरंत आपातकालीन सेवाओं को भेज दिया गया है।
Plane with 100 people on board crashes in Kazakhstan, emergency services at the site – Almaty airport: Reuters pic.twitter.com/5F2q6jVD22
— ANI (@ANI) December 27, 2019
6 बच्चे हुए घायल
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोकल समय के मुताबिक, हादसा सुबह 7.22 बजे पर हुआ। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें 6 बच्चे भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि प्लेश क्रैश की जांच की जाएगी। इसके लिए एक खास समिति गठित की जाएगी। इसके तहत क्रैश के कारणों का पता लगाया जाएगा।