चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को यानी आज आपने 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि, ‘भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की। ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है।’
We must pay our regards to
1. Docs and nurses
2. Safai karmacharis
3. Police officers
4. Bank/Post office employees
5. Govt employees.We must thank all of them for facing risks during this period: PM Modi #BJPat40 pic.twitter.com/A36wbcKWqS
— BJP (@BJP4India) April 6, 2020
पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह भी किए जिसमें कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी आदि को धन्यवाद देना शामिल है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पीएम-केयर्स फंड में सहयोग करने का अनुरोध किया। पीएम मोदी ने जनता से भी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी युद्ध में अपना योगदान देने की अपील की।
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सिखाया गया है कि दल से बड़ा देश है और देश 130 करोड़ लोगों का है। कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने ये अपील कि-
- गरीबों को राशन के लिए लगातार सेवा अभियान चलाना।
- किसी की मदद के लिए जाते समय चेहरे को कवर जरूर करें। इसे अपनी आदत बना लें। अपने साथ-साथ अन्यों के लिए भी मास्क और कवर बनाएं।
- डॉक्टर-पुलिस-नर्स-बैंक-सरकारी मुलाजिमों का आभार व्यक्त करें और सभी को धन्यवाद ज्ञापन दें।
- आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें और लोगों को भी डाउनलोड करवाएं। कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाएं।
- लाखों लोग PM-Cares Fund में दान कर रहे हैं, हर बीजेपी कार्यकर्ता इसमें दान करें और 40 अन्य लोगों से भी ऐसा करवाएं।
- हर कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और लोगों से भी ऐसा करने को कहें।
भारत के फैसलों की दुनिया में चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि, ‘WHO ने भी भारत के कदमों की तारीफ की है। इसके अलावा दुनिया के कई मंचों पर कोरोना के मसले पर भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई देशों के प्रमुखों से हमारी बात हुई है, हमारा देश विकासशील देश है जो गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन इस संकट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।’
एकजुटता से कोरोना के खिलाफ संकल्प मजबूत हुआ
इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से कहा कि, ‘एकजुटता बेहद जरुरी है। इसका असर हमने लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू में भी देखा। 130 करोड़ लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया, ये अभूतपूर्व है।भारत के हर तबके का व्यक्ति एकजुटता का संदेश देने आया था, जिससे कोरोना के खिलाफ संकल्प और भी मजबूत हुआ।’
कोरोना वायरस के मसले पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने समय रहते इस संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी, भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर कड़े फैसले ले रही हैं। कोरोना से निपटने के लिए भारत ने जो फैसले लिए हैं, वो दुनिया के लिए मिसाल बने हैं।