चैतन्य भारत न्यूज
नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शाम 7 बजे मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथ दूसरी बार शपथ लेंगे। इसके कुछ ही घंटे पहले उनके नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के नाम सामने आ गए हैं। इन नेताओं को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से फोन भी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि संभावित मंत्रियों के साथ मोदी आज शाम 4:30 बजे अपने आवास पर बैठक कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 65 से 70 मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसमें शिवसेना और जदयू से भी 2-2 मंत्री बन सकते हैं। इनके अलावा अकाली दल और लोजपा से भी 1-1 मंत्री और एआईएडीएमके से भी 1 मंत्री बनना संभावित है।
पीएमओ द्वारा इन नेताओं को किया गया फोन-
- सुषमा स्वराज
- नितिन गडकरी
- अर्जुनराम मेघवाल
- जितेंद्र सिंह
- रामदास अठावले
- धर्मेंद्र प्रधान
- रविशंकर प्रसाद
- बाबुल सुप्रियो
- सदानंद गौड़ा
- मुख्तार अब्बास नकवी
- जी किशन रेड्डी
- निर्मला सीतारमण
- पीयूष गोयल
- स्मृति ईरानी
- कृष्ण पाल गुर्जर
- सुरेश अंगादि
- नरेंद्र सिंह तोमर
- किरण रिजिजू
- साध्वी निरंजन ज्योति
- प्रह्लाद जोशी
- संतोष गंगवार
- राव इंद्रजीत
- मनसुख मंडाविया
- रमेश पोखरियाल निशंक
- पुरुषोत्तम रुपाला
- गिरिराज सिंह
- नित्यानंद राय
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- संजय धोत्रे
- सोम प्रकाश
- गजेंद्र सिंह शेखावत