चैतन्य भारत न्यूज
राष्ट्रपति भवन में 30 मई शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के भी कई सदस्य शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। शाम 4:30 बजे पीएम मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्यायण मार्ग पर सभी संभावित मंत्रियों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि शिमला की हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी से मुलाकात की। वह भी केंद्र में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अरुण जेटली द्वारा मना करने के बाद अमित शाह को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इन नेताओं को किया गया फोन
1. सदानंद गौड़ा (बेंगलुरु नॉर्थ)
2. राजनाथ सिंह (लखनऊ)
3. अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर)
4. प्रकश जावड़ेकर (राज्यसभा सदस्य)
5. रामदास अठावले (आरपीआई)
6. मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा सदस्य)
7. बाबुल सुप्रियो (आसनसोल)
8. सुरेश अंगाड़ी (बेलगाम)
9. जीतेंद्र सिंह (उधमपुर)
10. पीयूष गोयल (राज्यसभा सदस्य)
11. रवि शंकर प्रसाद (पटना साहिब)
12. जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद )
13. प्रह्लाद जोशी (धारवाड़)
14. निर्मला सीतारमन (राज्यसभा सदस्य)
15. स्मृति ईरानी (अमेठी)
16. प्रह्लाद पटेल (दमोह)
17. रवीन्द्रनाथ (थेनी)
18. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्यसभा सदस्य)
19. मनसुख मंडाविया
20. राव इन्द्रजीत सिंह ( गुरुग्राम)
21. कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद)
22. आरके सिंह (आरा)
23. किरण रिजिजू (अरुणाचल ईस्ट)
24. कैलाश चौधरी (बाड़मेर)
25. संजीव बालियान (मुज़फ्फरनगर)
26. जेडीयू के आरसीपी सिंह (राज्यसभा सदस्य)
27. नित्यानन्द राय (उजियारपुर)
28. थावरचंद गहलोत
29. देबाश्री चौधरी (रायगंज सीट)
30. रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार)
31. मनसुख वसावा (भड़ूच)
32. रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़)
33. अकाली दल की हरसिमरत कौर (बठिंडा)
34. सुषमा स्वराज
35. सोम प्रकाश (होशियारपुर)
36. संतोष गंगवार (बरेली)
37. रामविलास पासवान
38. नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना)
39. सुब्रत पाठक (कन्नौज)
40. गजेन्द्र सिंह शेखावत (जोधपुर)
41. हरदीप सिंह पुरी
42. श्रीपद नाईक (नॉर्थ गोवा)
43. हर्षवर्धन (नई दिल्ली)
44. धर्मेंद्र प्रधान
45. वी. मुरलीधरन (राज्यसभा सदस्य)
46. अनुराग ठाकुर (हमीरपुर)
47. एस जयशंकर