चैतन्य भारत न्यूज
सोमवार को पोलैंड में एक महिला ने एक या दो नहीं बल्कि छह जुड़वां बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पोलैंड में पहली बार किसी महिला ने इतने बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इन छह बच्चों में चार लड़कियां और दो लड़के हैं। बच्चों का जन्म उत्तरी पोलैंड के एक अस्पताल में सीजेरियन के जरिए हुआ। आमतौर पर बच्चे का जन्म 40वें सप्ताह तक होता है लेकिन इन सभी बच्चों का जन्म 29वें सप्ताह में ही हो गया।
क्राकोव स्थित यूनिवर्सिटी अस्पताल की प्रवक्ता मारिया व्लोद्कोव्सका ने कहा कि, बच्चों का वजन 890 ग्राम से 1.3 किलोग्राम के बीच है। मरिया के मुताबिक, फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं। लेकिन बच्चों के आगे के विकास के लिए सभी को इंक्यूबेटर पर रखा गया है। पहले डॉक्टरों ने ये अनुमान लगाया था कि पांच बच्चों का जन्म होगा। अस्पताल के नियोनैटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रिसजार्ड लौटरबाख ने कहा, ‘पोलैंड में यह पहली बार हुआ है जब एक साथ छह जुड़वां बच्चे जन्में हो। ये घटना पूरे विश्व के लिए अनोखी है।’ साथ ही पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा ने भी ट्वीटर के जरिए बच्चों के माता-पिता और डॉक्टरों को बधाई दी।
Niesamowita wiadomość! W Krakowie urodziły się dziś 6-raczki. To pierwszy taki przypadek w Polsce. Mama i Dzieci (4 dziewczynki i 2 chłopców) czują się dobrze (jak na tę wyjątkową sytuację). Gratulacje i podziękowania dla Rodzicow i Personelu Medycznego! https://t.co/UoEx57e4YK
— Andrzej Duda (@AndrzejDuda) May 20, 2019
गौरतलब है कि, इससे पहले मार्च में ही अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने एकसाथ छह बच्चों को जन्म दिया है। महिला की डिलीवरी 9 मिनट में पूरी हुई थी। इसके अलावा इराक में भी एक 25 साल की महिला ने एक ही साथ 6 बेटी और 1 बेटे को जन्म दिया। जानकारों के मुताबिक, दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देती है।