चैतन्य भारत न्यूज
कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानपुर में शुक्रवार रात रेल हादसा हो गया। हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-12303 की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसा रात करीब 1 बजे कानपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर रूमा गांव में हुआ। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया।
Poorva Express derailment in Kanpur: Indian Railways has issued helpline numbers at Howrah- (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660. pic.twitter.com/J8fMlqIgnb
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019
हादसे के वक्त यात्री गहरी नींद में थे। अचानक ही बोगियां पलटने से यात्री अपनी बर्थ से एक दूसरे के ऊपर जा गिरे और इसके बाद चीखपुकार मच गई। हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। कप्लिंग टूटने के कारण ट्रेन का ईंजन और 5 बोगियां आगे निकल गईं और 12 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे के बाद रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
रेल मंत्रालय ने बताया, हादसे के बाद ट्रेन में सवार 900 यात्रियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जो इस प्रकार है- 033-26402241, 033-26402242, 033-26402243 और 033-26413660,1072, 0512-2333111, 0512-23333112, 0512-23333113।
हादसे के बाद रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया साथ ही कई ट्रेनों के रूट को बदल दिए हैं। रेलवे की ओर से इस रूट पर 20 अप्रैल के लिए कैंसिल की गई ज्यादातर ट्रेनों में मेमू और इंटरसिटी हैं।
ये हैं रद्द हुई 11 ट्रेनें-
64593 फतेहपुर-कानपुर सेंट्रल मेमू
64594 कानपुर सेंट्रल-फतेहपुर मेमू
64591 इलाहाबाद-कानपुर सेंट्रल मेमू
64592 कानपुर सेंट्रल-इलाहाबाद मेमू
22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी
22441 चित्रकूट- कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी
14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी
14109 चित्रकूट- कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी
14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज एक्सप्रेस
14101 प्रयागराज एक्सप्रेस-कानपुर सेंट्रल
51804 कानपुर सेंट्रल-झांसी एक्सप्रेस