चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया। यह 10040 फीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। रोहतांग टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। 9.02 लंबी यह सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi inaugurates 9.02 km long Atal Tunnel that connects Manali to Lahaul-Spiti valley #HimachalPradesh pic.twitter.com/zAjGQj1sHH
— ANI (@ANI) October 3, 2020
200 लोगों को करेंगे संबोधित
अटल टनल के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर, CDS जनरल बिपिन रावत, BRO महानिदेशक सहित BRO के अन्य विशिष्ट अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नॉर्थ पोर्टल में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे।
Himachal Pradesh: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Atal Tunnel at Rohtang. pic.twitter.com/A7bXMs6WSR
— ANI (@ANI) October 3, 2020
46 किमी कम हो जाएगी दूरी
बता दें पहले घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी। सुरंग को हिमालय के पीर पंजाल की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच अत्याधुनिक विशिष्टताओं के साथ समुद्र तल से करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। घोड़े की नाल के आकार वाली दो लेन की इस सुरंग में आठ मीटर चौड़ी सड़क है और इसकी ऊंचाई 5.525 मीटर है।
Himachal Pradesh: Prime Minister Narendra Modi at Atal Tunnel, Rohtang
It is the longest highway tunnel in the world built at an altitude of 3000 meters. The 9.02 Km long tunnel connects Manali to Lahaul-Spiti valley pic.twitter.com/yh2KmITCSB
— ANI (@ANI) October 3, 2020