चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने ऑउटफिट और फैशन सेन्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2019 में शामिल हुईं थीं। इस इवेंट में प्रियंका की ड्रेस और उनकी ज्वेलरी की काफी चर्चा हुई थी। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका इस इवेंट में 1.8 करोड़ रुपए की ड्रेस एवं ज्वेलरी पहनकर गईं थीं।
इस शानदार लुक में पहुंचकर प्रियंका ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे। प्रियंका ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी का दिल जीत लिया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने जुहैर मुराद हॉट कोट्यूर का गाउन पहना था। इस ऑउटफिट के साथ देसी गर्ल ने टिफनी एंड कंपनी के 5,600 डॉलर के डायमंड के ईयरिंग और 12,000 डॉलर का ब्रेसलेट केरी किया था। लेकिन सभी की निगाहें अगर किसी पर टिकी थी तो वो है प्रियंका का नेकलेस और पेंडेंट।
प्रियंका ने 11,000 डॉलर का टिफनी ब्रांड का हार्डवियर बॉल पेंडेंट पहना था। इसके अलावा उन्होंने 55,000 डॉलर का विक्टोरिया ग्रेजुएटेड लाइन नेकलेस और इसके साथ 165,000 डॉलर का सर्किट डायमंड नेकलेस पहना था। प्रियंका ने टिफनी के 2300 डॉलर की टी वायर रिंग भी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने टी टू चेन रिंग और दूसरी वाइट गोल्ड टी वायर रिंग भी पहनी थी जिसकी कीमत क्रमश: 850 और 825 डॉलर थी। वहीं उनके फुटवियर की बात करें तो प्रियंका ने यीजी की न्यूड रंग की सेंडल पहनी थी जिसकी कीमत 50,000 डॉलर की थी। उन्होंने स्वरोवस्की ब्रांड का हैंड बैग भी केरी किया था जिसकी कीमत 3,620 डॉलर के थी।
ये भी पढ़े…
प्रियंका और निक की जिंदगी में आया यह खास मेहमान
शादी के 2 महीने बाद प्रियंका ने फैंस को सुनाई इतनी बड़ी खुशखबरी