चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी के जरिए खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों परिवार की शादी में बिजी चल रही हैं। दरअसल, प्रियंका के जेठ जो जोनस की अमेरिकी एक्ट्रेस सोफी टर्नर संग शादी हो रही है। ऐसे में पूरी जोनस और टर्नर फैमिली इन दिनों पेरिस में हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में शादी समारोह से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें विदेश में प्रियंका का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। जो और सोफी की शादी में प्रियंका ने सब्यसाची की पिंक साड़ी पहनी थी। प्रियंका का ये देसी लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जोनस परिवार की बहू बनने के बाद पहली बार प्रियंका परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल हुईं हैं। क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने ट्रेडिशनल लुक को फॉलो करते हुए साड़ी पहनना सही समझा। सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह देसी लुक छाया हुआ है। फैंस उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें जो और सोफी इससे पहले मई में प्राइवेट शादी कर चुके हैं। लेकिन दोनों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दोबारा एक भव्य समारोह आयोजित करने का फैसला लिया। इस शादी को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी सिटी ऑफ लव पेरिस के एक प्रसिद्ध और शानदार महल Chateau de Tourreau में होगी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
ये भी पढ़े…
दूसरी बार शादी से पहले प्रियंका के जेठ-जेठानी ने एन्जॉय किया प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, देखें खूबसूरत तस्वीरें
अब लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा प्रियंका चोपड़ा का एक और खूबसूरत मोम का पुतला
प्रियंका और निक की जिंदगी में आया यह खास मेहमान