चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में चार शख्स नजर आ रहे हैं जो आसमान की तरफ देख रहे हैं, लेकिन किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
Shonali Bose’s THE SKY IS PINK, starring Zaira Wasim, Rohit Saraf, @PriyankaChopra Jonas, and Farhan Akhtar. #TIFF19 https://t.co/5DTGj8UF95 pic.twitter.com/EKX960DVrW
— TIFF (@TIFF_NET) July 23, 2019
खास बात यह है कि, इस तस्वीर में भले ही किसी का चेहरा नजर न आ रहा हो लेकिन प्रियंका चोपड़ा को पहचानना मुश्किल नहीं होगा। साफ दिखाई दे रहा है कि, व्हाइट शर्ट में फरहान अख्तर, ब्लैक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट टॉप-ब्लू स्कर्ट में जायरा वसीम और गंजी-शॉर्ट्स में रोहित शरफ खड़े हैं।
बता दें शादी के बाद प्रियंका की ये पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आई थी। वहीं, जायरा की ये आखिरी फिल्म मानी जा रही है। पिछले दिनों जायरा ने ऐलान किया था कि वे फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि, फिल्मों की वजह से वह अपने इस्लाम से दूर जा रही हैं।
यह फिल्म सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।