चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का सिक्का जमा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रियंका को एक सरप्राइज भी मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वीडियो में आप देख सकते हैं प्रियंका किसी से बात कर रही हैं तभी अचानक कुछ लोग केक के साथ बर्थडे सॉन्ग गाते हुए आते हैं, जिससे प्रियंका चौंक जाती हैं। साथ ही इस सरप्राइज को देखकर वह बहुत खुश भी हो जाती हैं। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग प्रियंका की तस्वीरें खींचने लगते हैं। प्रियंका के इस सरप्राइज वीडियो पर लोगों कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वालीं प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था। प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से की थी। इसके बाद वह ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘कृष’, ‘डॉन 2’, ‘फैशन’, ‘बर्फी’, ‘सात खून माफ’, ‘कमीने’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ पिछले साल 1 दिसंबर में जोधपुर के उमैद भवन में शादी की थी। उनकी शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई थी।
View this post on Instagram
प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड में अपना नाम कमाया बल्कि उन्होंने हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम जैसे सितारें भी नजर आएंगे।