चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हाल में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के एक और वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया गया। खबरों के मुताबिक इस दौरान प्रियंका लंदन में मौजूद नहीं थीं। म्यूजियम की लंदन टीम ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा- ‘वेलकम टू लंदन प्रियंका चोपड़ा।’
. @PriyankaChopra Jonas’ wax figure at ‘The A-List’ at Madame Tussauds London unveiled today. pic.twitter.com/XWraDY8GPZ
— Sunny Malik (@sunnymalik) June 18, 2019
बता दें, इस स्टैचू की तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा की टीम के अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट और मैडम तुसाद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। इसके अलावा तस्वीर को फैन पेज से शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया कि, ‘विश्व कप के अलावा, इंग्लैंड अब और भी रोमांचक हो गया है क्योंकि, लंदन के मैडम तुसाद में प्रियंका की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।’
2017 के गोल्डन ग्लोब्स लुक को किया कॉपी
प्रियंका के दुसरे मोम स्टैच्यू को 2017 के गोल्डन ग्लोब लुक में रखा गया है। इस इवेंट के दौरान प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गोल्डन गाउन पहना था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस स्टैच्यू के लिए गोल्डन ग्लोब लुक को हूबहू कॉपी किया गया है। हालांकि, उनकी डायमंड वेडिंग रिंग इसमें अलग से शामिल की गई है। प्रियंका चोपड़ा का स्टैच्यू पार्टी एरिया में लगाया गया है। यहां प्रियंका के अलावा और भी बॉलीवुड सितारों के स्टैच्यू लगाए गए हैं।
बता दें कि, लंदन के अलावा प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टैचू न्यूयॉर्क सिटी, सिंगापुर और सिडनी में भी लगे हुए हैं। वहीं प्रियंका के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं।