चैतन्य भारत न्यूज
फैशन और सेलेब्स के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2019 का आगाज न्यूयार्क में हो चुका है। इस बार मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग पहुंचीं। हर बार मेट गाला में प्रियंका का लुक चर्चा में रहता है लेकिन इस बार तो उन्होंने ऐसा लुक केरी किया जिसे देखकर लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के लुक को देखकर शायद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मेट गाला 2019 में प्रियंका डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहनकर पहुंचीं। इस गाउन के साथ देसी गर्ल ने शिमरी टाइट्स पहने थे। प्रियंका के गाउन में पिंक और येलो रंग के फेदर लगे हुए थे जो उन्हें अलग लुक दें रहे थे। लेकिन सभी का ध्यान अगर किसी पर जा रहा था तो वो है प्रियंका की हेयर स्टाइल। जैसा की आप तस्वीर में देख सकते हैं प्रियंका इस ‘अफ्रीकन कर्ल’ हेयर स्टाइल में बहुत फनी लग रही हैं। उनकी इसी हेयर स्टाइल के कारण प्रियंका को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों ने प्रियंका के इस लुक को देखकर उन्हें नए-नए नाम दिए हैं।
वैसे इस लुक में प्रियंका वाकई में काफी डरावनी लग रही हैं। ऐसे में उनका मजाक उड़ना लाजमी सी बात है। किसी ने प्रियंका को पोकेमान कह डाला तो किसी को उनका लुक भूत-प्रेत से मिलता-जुलता दिखा। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस लुक की कई सारी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। वहीं निक के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट सूट पहना था। इसके साथ निक ने सिल्वर रंग के शिमरी जूते पहने हुए थे। गौरतलब है कि, निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला में ही हुई थी। इसके बाद से ही उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी और फिर इस कपल ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली।