चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने नाम नए रिकॉर्ड दर्ज करा रही हैं। हाल ही में प्रियंका का नाम सोशल मीडिया की मशहूर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हूपर एचक्यू ने बुधवार को ‘2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट’ घोषित की, जिसमें भारत में प्रियंका पहले पायदान पर रही हैं वहीं दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रहे।
जी हां… बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के साथ इंटरनेशनल सेलेब्रिटी के रूप में भी अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका सिर्फ एक मात्र भारतीय एक्ट्रेस हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका करोड़ों रुपए की कमाई भी करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट के लिए 1.87 करोड़ रुपए लेती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्हें इस साल इंस्टाग्राम का ‘मोस्ट फॉलो अकाउंट’ का खिताब भी मिला था।
वहीं क्रिकेटर विराट को इस साल ‘एंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया। जानकारी के मुताबिक, विराट अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 1.35 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनका नाम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में शुमार है।
बता दें इंस्टाग्राम लिस्ट में सबसे टॉप पर अमेरिकन सेलेब्रिटी कायली जेनर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और कायली हर पोस्ट के लिए 12 लाख 66 हजार डॉलर यानी लगभग 8.73 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके बाद दूसरे पायदान पर अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रेंड को रखा गया है। इस लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टीवी स्टार किम कार्दशियन और सेलेना गोमेज का नाम शामिल हैं।