चैतन्य भारत न्यूज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश दौरे पर थीं। यहां उन्होंने इंदौर, उज्जैन और रतलाम में चुनावी रैलियां की और साथ ही जनसभा भी संबोधित की। इस दौरान प्रियंका बैरिकेट्स पार कर अपने समर्थकों से मिलने पहुंचीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका को ऊंचे बैरिकेट्स पर चढ़कर उसे पार करते हुए देखा जा सकता है।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) hops over a barricade to meet supporters during a public meeting in Ratlam, Madhya Pradesh. (13.5.19) pic.twitter.com/9pPnxOJn1k
— ANI (@ANI) May 14, 2019
दरअसल, रतलाम में प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लाखों की तादात में जनता उमड़ पड़ी थी। लोगों का इतना प्यार देख प्रियंका खुद को रोक न सकीं और फिर वे जनता से मिलने के लिए करीब साढ़े तीन फिट ऊंचे बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरी तरफ जा पहुंचीं। फिर प्रियंका ने काफी देर जनता से बातचीत की। सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग तो उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और कुछ लोग प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने तो इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा तक बता दिया।
बता दें प्रियंका ने जनसभा संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘केंद्र सरकार में अहंकार काफी बढ़ गया है। केंद्र सरकार सिर्फ बातें करती है, काम नहीं।’ सोमवार को प्रियंका ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और फिर उन्होंने उज्जैन में रोड शो भी किया। इस दौरान प्रियंका के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक जीतू पटवारी समेत अन्य कई नेता भी मौजूद थे। देर शाम प्रियंका ने इंदौर में रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया.