चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार सुबह राहुल की बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने राहुल की सराहना की और उनके अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले को साहसी कदम बताया।
Few have the courage that you do @rahulgandhi. Deepest respect for your decision. https://t.co/dh5JMSB63P
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 4, 2019
प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर लिखा कि, ‘राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर हिम्मत दिखाई है, ऐसा करने की क्षमता कुछ ही लोगों में होती है। मैं उनके फैसले का दिल से सम्मान करती हूं।’ बता दें राहुल ने बुधवार को चार पन्ने का खुला पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। राहुल ने पत्र में लिखा था कि, ‘लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।’ साथ ही राहुल ने जल्द से जल्द कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने की भी बात कही।
बता दें राहुल के इस्तीफे के बाद पार्टी के सदस्यों ने मोतीलाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। नए सदस्य के नाम पर सहमति न होने तक मोतीलाल ही कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे। गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद ही राहुल ने इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता लगातार उन्हें मनाने में जुटे रहे और इस्तीफा वापस लेने की गुहार लगाते रहे। लेकिन राहुल अपनी जिद पर अड़े रहे और आखिरकार उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़े…
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी, इस नेता को बनाया गया अंतरिम अध्यक्ष
जन्मदिन विशेष : दो-दो अफेयर के बावजूद अब तक कुंवारे ही हैं राहुल गांधी!
राहुल गांधी पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- हेकड़ी और मदरसा में पढ़ाई के चलते आज देशवासियों को शर्मिंदा