चैतन्य भारत न्यूज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार से ही सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने की मांग को लेकर धरने पर बैठी थीं। प्रियंका ने शुक्रवार रात लगातार ट्वीट कर कहा था कि, ‘यदि पीड़ितों से मिलने के लिए सरकार मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं।’ अब सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के परिजन ही प्रियंका से मिलने के लिए चुनार गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।
Mirzapur: Family members of the victims of Sonbhadra’s firing case come to meet Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra at Chunar Guest House. pic.twitter.com/Yujq1qcSU6
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
बता दें शुक्रवार को वह पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं कि इसी बीच उन्हें पुलिस और प्रशासन ने मिर्जापुर के नारायणपुर गांव में ही रोक लिया था। इसके बाद प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया जहां वह रातभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी रहीं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पीड़ितों के 15 परिजन प्रियंका से मिलने के लिए चुनाव गेस्ट हाउस पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी गई। पीड़ितों से मिलकर और उनके दर्द को सुनकर प्रियंका गांधी भावुक हो गईं।
Priyanka Gandhi Vadra: Two relatives of victims have come here to meet me, 15 others are not being allowed to meet me. Even I am not being allowed to meet them. Bhagwan jane inki mansikta kya hai? Aap thoda dawab banayiya, unhe aana dijiye. Mere pichhe pade hain. pic.twitter.com/49WkEL1URC
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
परिजन से मुलाकात के बाद प्रियंका एक बार फिर धरने पर बैठ गईं हैं। दरअसल, वह इस बात से नाराज हैं कि, पीड़ित परिवार के 15 सदस्य उनसे मिलने आएं लेकिन सिर्फ दो को ही अंदर आने की इजाजत दी गई और बाकी लोगों को बाहर ही रोक लिया गया। प्रियंका का कहना है कि, ‘जिनसे मिलने के लिए मैं आई थी, अब उन्हें मुझसे मिलने आना पड़ा फिर भी प्रशासन ने ठीक से नहीं मिलने दिया। आखिर महिला पीड़ित परिजनों से मिलने पर प्रशासन को क्या आपत्ति है।’
Mirzapur: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra & party workers continue to sit on dharna at Chunar Guest House. She says, “It has been 24 hours. I am not going to leave until & unless I am allowed to meet the victims of Sonbhadra’s firing case.” pic.twitter.com/mXVDBxutma
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
बता दें बुधवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 90 बीघा जमीन के विवाद में गुर्जर और गोंड बिरादरी के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर 1947 से आदिवासियों का कब्जा था। इस पर गोंड बिरादरी के लोग खेती करते थे। इसके बाद ग्राम प्रधान जमीन पर कब्जे के लिए करीब 200 हमलावरों के साथ पहुंचा था। लेकिन जब आदिवासियों ने विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग कर लाशें बिछा दी। मामला बढ़ता देख सोनभद्र के डीएम ने उभ्भा गांव और आस-पास अगले दो महीने तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है।