चैतन्य भारत न्यूज
शाहिद कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर एक बार फिर पापा बन गए हैं। राजेश खट्टर और उनकी तीसरी पत्नी वंदना सजनानी को बेटा हुआ है। शादी के 11 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं।
राजेश और वंदना आईवीएफ तकनीक के जरिए पेरेंट्स बने हैं। उनके बेटे का जन्म तीन महीने पहले ही हो गया था लेकिन वो काफी ज्यादा कमजोर और बीमार था जिस वजह से उसे इतने समय तक अस्पताल में ही रखना पड़ा। राजेश ने बताया कि, उनके लिए ये सफर थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने कहा कि, ‘इतने साल कोशिशों के बावजूद वो माता पिता नहीं बन पा रहे थे और फिर तकलीफदेय आईवीएफ के जरिए आखिरकार उन्हें पता चला कि वंदना की कोख में जुड़वां बच्चे पल रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश एक बच्चे को उन्होंने पेट में ही गंवा दिया और दूसरे बच्चे को बचाने के लिए तुरंत सर्जरी करनी पड़ी।’
राजेश और वंदना ने अपने बच्चे का नाम वनराज कृष्णा रखा है। उन्होंने कहा, ‘वनराज बड़ी मुश्किल से हमारी गोद में आ पाए हैं। 11 साल बाद हमारे परिवार में इतनी बड़ी खुशी आई है।’ बता दें शाहिद और ईशान की मां नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक के बाद 1990 में राजेश से शादी की थी। राजेश से उन्हें 1995 में बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ था। फिर 2001 में नीलिमा और राजेश का तलाक हो गया था।
ये भी पढ़े…
रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का गाना तेरी मेरी कहानी हुआ रिलीज, दिखा रोमांटिक अंदाज
3 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये एक्टर, शादीशुदा होने के बावजूद तब्बू से 15 साल रहा अफेयर
प्रभास और श्रद्धा की फिल्म साहो ने की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़