चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के पॉवरपैक एक्टर रणवीर सिंह हर फिल्म में अलग और दमदार किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। रणवीर अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए खूब मेहनत करते हैं। उनकी मेहनत पर्दे पर कमाल भी दिखाती हैं। इन दिनों रणवीर क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की बायोपिक फिल्म ’83’ के लिए हार्ड वर्क कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में रणवीर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणवीर 80 के दशक के रेट्रो अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं रणवीर लंबे बाल और लंबी मूंछो में दिखाई दें रहे हैं। रणवीर का लुक काफी हद तक कपिल देव के लुक से मिल रहा है। उनका ये लुक फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड स्टार्स को भी पसंद आया है।
रणवीर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘रेट्रो’। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। रणवीर के इस लुक को देखकर तो कपिल देव फैंस और क्रिकेट प्रेमियों का फिल्म देखने का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया होगा। गौरतलब है कि रणवीर पिछले कई दिनों से क्रिकेट के मैदान में पसीना बहा रहे हैं। फिल्म ’83’ की शूटिंग 15 मई से शुरू होगी और ये 100 दिनों तक चलेगी। बता दें फिल्म ’83’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो 1983 में वेस्ट इंडिज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।