चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और मुंबई की ‘ड्रग्स लीला’ को लेकर साल 2020 में सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब एक बार फिर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, 21 जनवरी यानी आज सुशांत सिंह की जयंती है। इसके एक दिन पहले यानी बुधवार को रिया बांद्रा में फूल खरीदने पहुंचीं थीं। यहां फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें क्लिक करके लिए उनका पीछा किया तो अभिनेत्री ने हाथ जोड़ते हुए ऐसा करने से मना किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफर्स के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि, ‘यार फूल खरीदने आई हूं, जाओ न। अब मैं जा रही हूं, आप मेरे पीछे मत आना प्लीज।।।’ यहां पर एक शख्स ने रिया से सवाल भी किया कि आपके लिए ये बहुत भयावह होगा कि हर समय लोग आपका पीछा करते रहते हैं। इस पर रिया ने हां में जवाब भी दिया। इसके बाद रिया कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रिया चक्रवर्ती को फूलों की खरीददारी करते देखकर फैंस तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब आखिर किसके लिए फूल खरीद रही हैं। रिया कुछ दिन पहले अपने भाई शौविक के साथ बाहर गईं उस दौरान भी वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई थीं।
बता दें कि रिया सुशांत के साथ रिलेशन में थीं और उनके साथ लिवइन में रह रही थीं। सुशांत के निधन (14 जून 2020) से कुछ दिन पहले ही वो सुशांत का घर छोड़कर अपने घर गई थीं। सुशांत के परिवार ने रिया पर मनी लॉन्ड्रिंग और सुशांत को ड्रग्स देने ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए थे इसके बाद सीबीआई, एनसीबी और ईडी ने बड़ा एक्शन लिया था। रिया को ड्रग्स मामले में जेल भेज दिया गया था। करीब एक महीन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा हुई।