चैतन्य भारत न्यूज
2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद बॉलीवुड के नायाब अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Mumbai: Mortal remains of #RishiKapoor being taken to Chandanwadi crematorium for last rites. He passed away at city’s HN Reliance Foundation hospital today morning. pic.twitter.com/cLqXWZbP2S
— ANI (@ANI) April 30, 2020
जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। लॉकडाउन के कारण सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी है।
Mumbai: Randheer Kapoor, Saif Ali Khan, Kareen Kapoor Khan and Alia Bhatt arrive at Chandanwadi crematorium for last rites of #RishiKapoor pic.twitter.com/GqivyjBz9R
— ANI (@ANI) April 30, 2020
लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में ही फंस गई थीं। उन्हें मुंबई आने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह ही इजाजत दे दी थी जिसके बाद रिद्धिमा अपने परिवार के अन्य चार सदस्यों के कार से मुंबई के लिए रवाना हुईं। हालांकि वह पिता के अंतिम संस्कार तक मुंबई नहीं पहुंच सकीं।
बता दें मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि को कैंसर संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उन्हें बार-बार वेंटिलेटर की भी जरूरत पड़ रही थी। लेकिन ऋषि जिंदगी से जंग हार गए।