चैतन्य भारत न्यूज
उत्तरप्रदेश से मंलगवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां सड़क हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना शाहजहांपुर जिले की है।
खबरों के मुताबिक, रोजा थाना इलाके में बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान चारों ओर अफरा तफरी मच गई। हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मरने वालों में तीन बच्चे व एक महिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही डीएम को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत धनराशि और घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।