चैतन्य भारत न्यूज
जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाजी पलट दी है। गहलोत खेमे ने यह दावा किया है कि उनके पास 109 विधायक हैं यानी बहुमत के आंकड़े 101 से ज्यादा विधायक उनके पास हैं। वहीं सचिन पायलट का भी यह कहना है कि, उनके पास 25 विधायक हैं। इस संकट को खत्म करने के लिए अब प्रियंका गांधी ने भी मार्चा संभाल लिया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, पी. चिदंबरम और अहमद पटेल ने पायलट से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों नेताओं से बात कर रही हैं।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राजस्थान के सियासी संकट पर कहा है कि, बीजेपी हमें कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ये उनका एजेंडा है, जो हमेशा करते रहते हैं। हमारे नेता इस मसले का हल निकाल लेंगे और सचिन पायलट पार्टी नहीं छोड़ेंगे। डीके शिवकुमार ने कहा कि सचिन पायलट बहुत ही सूझबूझ वाले नेता हैं, उन्होंने पार्टी खड़ी है।