चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान को ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ कहा जाता है और कहे भी क्यों न उन्होंने अब तक शादी जो नहीं की है। 53 साल के सलमान शादी कब करेंगे? इस सवाल का जवाब आज तक किसी को भी नहीं मिला है। सलमान के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब सलमान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वह खुशखबरी ये है कि सलमान बिना शादी किए ही पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं।
जी हां… हाल ही में सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि, सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह तो किसी से नहीं छिपा है कि सलमान बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें जहां मौका मिलता है वह बच्चों के साथ खेलने और मस्ती करने लग जाते हैं। इस उम्र में सलमान ने भले ही अपना घर बसाने के फैसला न लिया हो लेकिन उन्होंने एक जिम्मेदार पिता बनने के बारे में जरूर विचार कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अब तक सलमान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। वैसे अगर सलमान के पिता बनने की खबर सच हुई तो साल 2020 की शुरुआत में ही भाईजान के फैंस को बड़ा तोहफा मिल सकता है।
गौरतलब है कि, सलमान से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर और सनी लियोनी जैसे स्टार्स के नाम शामिल है। वहीं उनके वर्कफ़्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आने वाली है। इन दोनों स्टार्स के अलावा ‘भारत’ में दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़े…
सलमान-शाहरुख नहीं बल्कि इस एक्टर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
भारत का दूसरा रोमांटिक गाना रिलीज, इश्क की चाशनी में डूबे नजर आए सलमान-कैटरीना
चलती गाड़ी पर पत्रकार का फोन छीनकर भागे सलमान, दर्ज हुई शिकायत