चैतन्य भारत न्यूज
मंगलवार को मुंबई में डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन धूम-धाम से किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर विराजे गणपति बप्पा को विदाई दी। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल गणपति बप्पा को अपने घर स्थापित करती हैं। इस बार भी ऐसा हुआ और डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन के दौरान सलमान देसी अंदाज में डांस करते नजर आए।
View this post on Instagram
गणपति बप्पा की विदाई में सलमान के साथ उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया। ढोल की हर बीट पर सलमान किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह नाचते नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
एक वीडियो में सलमान अपने भांजे आहिल को गोद में लेकर बाप्पा की पूजा कर रहे हैं। बप्पा की विदाई से पहले खान परिवार ने आरती की जिसमें हेलन, सोहेल खान, अरबाज खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, डेजी शाह, स्वरा भास्कर और अतुल अग्निहोत्री समेत कई सदस्य शामिल हुए।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बात करें सलमान के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह इन दिनों अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त है। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। लेकिन गणेशोत्सव के दौरान अपने परिवार का साथ पाने के लिए सलमान मुंबई वापस लौट आए हैं। सलमान सितंबर में टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 13’ के जरिए एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाले हैं।