चैतन्य भारत न्यूज
लोगों को लगता है कि विदेश यात्रा पर जाने के लिए काफी पैसे की जरुरत होती है। इसी वजह से अक्सर अपनी मन पसंद जगह नहीं जा पाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप बहुत ही कम पैसों में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कम पैसों में आप कहां- कहां घूम सकते हैं।
कतर
यह एक छोटा सा प्रायद्वीप है जिसके दक्षिण में सऊदी अरब और तीनों ओर फारस की खाड़ी है। यहां देखने के लिए बहुत ही अद्भुत नजारें हैं। कतर जाने के लिए आपको कोझिकोड से उड़ान भरनी पड़ेगी। एक तरफ का किराया 9,342 रुपए से शुरु होता है। यहां पर रुकने के लिए एक रात का किराया 1,803 रुपए शुरु है।
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात एक लग्जरी डेस्टिनेशन है। यहां ऊंची-ऊची इमारतों से कूदना और जीप-लाइनिंग बेहद मशहूर है। अमीरात जाने के लिए कोच्चि से फ्लाइट लेने पर स्काईस्कैनर का एक तरफ का किराया 6,534 रुपए से शुरु होता है। यहां से आप 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। अरब अमीरात में आप एडवेंचर स्पोर्ट्स, खरीदारी, सांस्कृतिक पर्यटन, लग्जरी पर्यटन, रेगिस्तान सफारी, वॉटर स्पोर्ट्स और खेल पर्यटन का मजा उठा सकते हैं।
ओमान
ओमान में आप सुनहरे रेगिस्तान और नीले समंदर के साथ आधुनिक बाजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। इस खूबसूरत जगह पहुंचने के लिए आपको अहमदाबाद से उड़ान भरनी पड़ेगी। ओमान जाने के लिए स्काईस्कैनर पर एक तरफ का किराया सिर्फ 6,887 रुपए से शुरु होता है। करीब 5 घंटे में आप अहमदाबाद से ओमान पहुंच जाएंगे। यहां वाडी बनी, मस्कट, मिस्फात अल अबरीन, पश्चिमी हजर, निजावा और अल बतिनाह घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह हैं।