चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन की बधाई देने के लिए हजारों फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे। शाहरुख ने भी अपने बंगले ‘मन्नत’ की बालकनी से हाथ हिलाकर फैंस का धन्यवाद किया था। न सिर्फ भारत बल्कि शाहरुख का जन्मदिन विदेश में भी धूमधाम से मनाया गया है और उन्हें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भी बर्थडे विश किया है।
जी हां… दुबई की बुर्ज खलीफा में शाहरुख जन्मदिन पर वीडियो चलाया गया। इस खास लम्हे को शाहरुख ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘मुझे इतना ब्राइट बनाने के लिए शुक्रिया मोहम्मद अलबार और बुर्ज खलीफा आपका प्यार नायाब है वाह! ये वास्तव में बहुत लंबा है लव यू दुबई ये मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान हूं’।
View this post on Instagram
इस दौरान बुर्ज खलीफा के बाहर शाहरुख के फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी, हर कोई इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर रहा था। वीडियो में शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘धुम-ताना’ भी बज रहा है। वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल शाहरुख फिल्मों से दूर हैं, लेकिन खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म को एनाउंस करेंगे। आखिरी बार वह फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।