चैतन्य भारत न्यूज
देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह जन्माष्टमी के दिन दही हांड़ी फोड़ी जाती है। वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी दही-हांडी फोड़ते हुए नजर आए।
दही-हांडी फोड़ते हुए शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख अपने सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर बैठकर दही-हांडी फोड़ते दिख रहे हैं। शाहरुख का ये वीडियो उनके बंगले मन्नत का है। शाहरुख के फैंस उनके घर के बाहर खड़े होकर उन्हें चियरअप कर रहे हैं, वहीं शाहरुख भी एन्जॉय करते हुए दही-हांडी फोड़ते हुए दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक काफी सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। हालांकि शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।