चैतन्य भारत न्यूज।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने पंजाब की तीन और दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बिहार के पटना साहिब से आज ही बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने टिकट दिया है। बता दें कि बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का ही टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा था।
पूरी लिस्ट…
पंजाब से तीन नाम
इसके अलावा लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से रामलाल ठाकुर का नाम है। तीन नाम पंजाब से हैं। इनमें खदूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से मोहम्मद सिद्दीकी का नाम है।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़ आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जारी की बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के 12 उम्मीदवारों की लिस्ट