चैतन्य भारत न्यूज
कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 की आयु में निधन हो गया। शीला का निधन शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ था। राजनीति में गजब की नेतृत्व और कार्यक्षमता होने के साथ-साथ शीला फिल्में देखने की भी शौकीन थीं। साथ ही उन्हें किताबें पढ़ना और संगीत भी काफी पसंद था।
शीला की बेटी ने बताया कि, वो शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ कई बार देखी थी। इतना ही नहीं बल्कि शीला ने ये फिल्म इतनी ज्यादा बार देखी थी कि उनके घरवालें उनसे परेशान हो गए थे।
शाहरुख के अलावा शीला पुराने अभिनेताओं में दिलीप कुमार और राजेश खन्ना को भी पसंद करती थीं। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज अभिनेताओं ने शीला के गुजर जाने पर शोक व्यक्त किया है। शाहरूख ने इमोशनल ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘हम आपको बहुत याद करेंगे।’ इसके अलावा एक्टर अक्षय कुमार, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर, उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया।