चैतन्य भारत न्यूज
दुनिया के जाने-माने कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपने पूरे परिवार के साथ बड़ी बहू श्लोका मेहता का जन्मदिन मनाया। अंबानी परिवार के साथ श्लोका का यह पहला जन्मदिन है। श्लोका के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने साथ मिलकर एक वीडियो के जरिए उन्हें विश किया है।
यह एक एनिमेशन वीडियो है जिसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट सहित परिवार के और भी लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले एक किताब दिखती है जिसका नाम ‘श्लोका एंड द लिटिल प्रिंस’ है। इसके बाद वीडियो में श्लोका के बचपन की तस्वीरें दिखती हैं।
इन पुरानी तस्वीरों के एलबम के बाद सबसे पहले मुकेश अंबानी अपनी बहू को बर्थडे विश करते हैं। मुकेश अंबानी कहते हैं कि, ‘डियर श्लोका, आपको मिसेज श्लोका आकाश अंबानी के रूप में पहले जन्मदिन की बहुत बधाई। आपको बहुत खुशी, प्यार और सफलता मिले। मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक मैं दादा बन जाऊंगा।’ इसके बाद नीता अंबानी, श्लोका को बर्थडे विश करती नजर आईं। वहीं अनंत अंबानी भाभी श्लोका को बर्थडे विश करने के साथ उनसे काका बनाने की गुजारिश भी कर रहे हैं।
वीडियो के अंत में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका को बर्थडे विश करते हैं। वीडियो में उन्होंने श्लोका से अपने प्यार का इजहार भी किया है। ये बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। बता दें आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च को हुई थी। श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं।
ये भी पढ़े
कर्ज चुकाने के लिए अपनी सात कंपनी की संपत्तियों को बेच रहे अनिल अंबानी, जुटाएंगे 21,700 करोड़ रुपए
नीता अंबानी के इस बैग पर जड़े हैं 240 हीरे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
एक बार फिर चर्चा में आईं अंबानी परिवार की बहू, वजह है यह तस्वीर