चैतन्य भारत न्यूज
अमेरिका के ओहियो से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक चियरलीडर मां ने ऐश-ओ-आराम के लिए अपने ही नवजात बच्चे को बेरहमी से मार डाला। चियरलीडर ने इस नवजात को इसलिए मारा क्योंकि वो अपने बेहतरीन जीवन में किसी तरह का अड़ंगा नहीं चाहती थी। 20 साल की बीएस रिचर्डसन पर पुलिस ने नवजात बच्चे की हत्या का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, रिचर्डसन चियरलीडर के रूप में काम करती थीं। उन्होंने गुप्त तरीके से घर के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया था। अदालत ने रिचर्डसन को डेड बॉडी के साथ दुर्व्यवहार के लिए दोषी करार दिया। साथ ही सजा के रूप में उन पर 3 साल निगरानी रखी जाएगी।
रिचर्डसन के मुताबिक, वह थोड़े समय के लिए ट्रे जॉनसन नाम के टीनेजर युवक संग रिलेशनशिप में रहने के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन उन्होंने किसी को भी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताया था। खबरों के मुताबिक, रिचर्डसन ने मई 2017 में देर रात घर की सीढ़ियों के पास बने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसे दफना दिया था।
रिचर्डसन ने 2 महीने बाद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को इस घटना की सच्चाई बता दी थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ को सच्चाई बताने के बाद पुलिस को मामले का पता चल गया था। जिसके बाद खुदाई करके घर के पीछे से बच्चे का कंकाल बरामद किया गया था। कहा जा रहा है कि 20 साल की चियरलीडर अगर सभी अपराधों में दोषी पाई जाती है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।